नीमच।  क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना के लिए उज्जैनी मनाने की प्रथा है। इसके तहत गांव के सभी देवी-देवताओं की पूजा अर्चना और हवन किया जाता है। नयागांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में  रविवार को  उज्जैनी मनाई गई । जहां सकल पंचों ने खेड़ादेव की पूजा-अर्चना, हवन अभिषेक किया और अच्छी बारिश की कामना की। इसके बाद गांव के आसपास के सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना कर इंद्र देव और लोक देवताओं को मनाया गया। उज्जैनी के अवसर पर नयागांव के सभी ग्रामीणों, किसानों और व्यापारियों ने अपना कामकाज बंद रखकर खेतों पर दाल बाटी, लड्डू चूरमें का भोग लगाकर इंद्रदेव को मनाया गया। इंद्र देवता से क्षेत्र की खुशहाली के लिए अच्छी बारिश की कामना की गई।