नीमच। सिटी पुलिस ने पत्रकार राकेश मालवीय को धमकाने वाले किराए के गुंडों के खिलाफ शनिवार को प्रकरण दर्ज कर लिया है। लंबे समय से पिपलियामंडी नगर सहित आसपास क्षेत्र में पटवारी व तहसीलदार की मिलीभगत से भू माफिया लगातार सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही। उल्टा पटवारी व तहसीलदार मामले को दबाने में लगे है। पिपलिय मंडी
क्षेत्र के भूमाफिया कृष्ण पाल सिंह ने विगत कुछ वर्षों में कई अवैध कॉलोनयों का निर्माण किया है। साथ ही कई सरकारी जमीनों पर कृष्ण पाल ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। जिसकी खबर पत्रकार राकेश मालवीय द्वारा प्रकाशित की जा रही थी। एडिशनल एसपी द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ही नीमच सिटी थाना प्रभारी करणीसिंह शक्तावत को जांच उपरांत कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी करणीसिंह शक्तावत ने पत्रकार को धमकाने के मामले को गंभीरता से लिया तथा एएसआई रामविलास सोलंकी को जांच के निर्देश दिए। जिसके बाद शनिवार को सिटी थाने पर पिपलियामंडी निवासी राजेंद्र सिंह पिता देवीसिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।