नीमच। गुरुवार को नीमच कृषि उपज मंडी में बीते दिवस अच्छी लेवाली में समर्थन के चलते लहसुन के भाव में तेजी रही हैं। जो ऊंचे 15 हजार रुपए प्रति क्विंटल बीकी।

लहसन की आवक 10 हजार बोरी रही

 जो 4500 रुपए सेे लेकर 15 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बीकी इसके साथ ही लहसुन की आवक भी तेज हो रही हैं। नीमच की कृषि मंडी में लहसुन की बंपर आवक हो रही है। इसी बीच लहसुन के दामों में उछाल भी आ रहा है। 2023 में पहली बार लहसुन 15 हजार रुपये प्रति क्विंटल है। लहसुन का साइज बड़ा होने एवं बेहतर क्वालिट होने के साथ ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में मांग तेज होने से दामों में तेजी आ रही है।गुरूवार को आवक लहसुन की 5 हजार क्विंटल से अधिक आवक रही हैं। जब से नई लहसुन आई हैं। तब से भाव में इजाफा होता जा रहा हैं। अप्रैल माह में जो लहसन के भाव दो हजार प्रति क्विंटल बिक रही हैं । वो आज 7 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रही हैं और जो लहसुन 7 हजार क्विटंल अप्रैल माह में बिक रही थी वह आज 15 हजार रुपए क्विंटल तक जा पंहुची। साथ ही आगे के दिनों में और तेजी देखने को मिल सकती हैं। इस बार किसानों के चेहरे पर चमक साफ तौर पर देखी जा सकती हैं। गुरुवार को मंडी में कुल 10 हजार बोरियों की आवक हुई। किसानों को न्यूनतम 4000 से लेकर 15 हजार रुपये प्रति क्विटंल भाव मिल रहे हैं।