नीमच। मध्य प्रदेश और राजस्थान का कुख्यात तस्कर कमल राणा जयपुर क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में है। रिमांड के दौरान उसने अपने सहयोगियों और नीमच और जीरन के 6 पुलिसकर्मियों के नाम बताए। जयपुर क्राइम ब्रांच ने 6 पुलिसकर्मियों की सूची नीमच एसपी अमित तोलानी को भेजी है। एसपी ने सख्त एक्शन लेते हुए जिले के 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।इन 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। प्रकरण में विस्तृत जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनासा यशस्वी शिंदे को निर्देशित किया है।