निंबाहेड़ा का प्रेम नहीं भूल पाई है पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे !, आज सावन की बधाई में निंबाहेड़ा दौरे का फोटो किया शेयर !
04 Jul 2023
Local News
निंबाहेड़ा/प्रदेश की भूतपूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे ने आज प्रदेशवासियों को सावन की बधाई देते हुए अपने निंबाहेड़ा दोरे का फोटो फेसबुक पर शेयर किया और बधाई दी।सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहने वाली प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 2018 में राजमाता वसुंधरा राजे सिंधिया पार्क के लोकार्पण समारोह के समय सामाजिक कार्यकर्ता सिम्मी खान एवं भारतीय जनता पार्टी की पूर्व पार्षद श्रीमती रानी लोढ़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रम जिसमें उन्हें झूले पर बिठाकर फूलों से उनका शृंगार किया गया था का फोटो शेयर करते हुए प्रदेश वासियों को सावन की शुभकामनाएं दी है।उल्लेखनीय है कि निंबाहेड़ा भारतीय जनता पार्टी की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के चहते पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी का गृह क्षेत्र है।