निंबाहेड़ा/जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा - मांगरोल के यूनिट हेड आर.बी.एम. त्रिपाठी के जन्मदिन पर आज उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने का तांता लगा रहा। आज प्रातः काल से ही जे.के.सीमेंट की यूनिट हेड त्रिपाठी को एच.आर. हेड प्रभाकर मिश्रा, कमर्शियल हेड अजय गर्ग, माइंस हेड मनीष तोषनीवाल, टेक्निकल हेड अनिल गुप्ता, सीएड सर्विस हेड जयकुमार, सिविल हेड सी.पी. दक, फलवा सरपंच भोपराज टांक, फाचर अहिरान सरपंच विक्रम अहीर, पार्षद बंशीलाल राईवाल, हरीश आंजना महाविद्यालय के सचिव जगन्नाथ सोलंकी, प्रेस क्लब अध्यक्ष संतोष जैन, श्रमिक नेता तुलसीदास सनाढ्य सहित जे.के. सीमेंट के अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक नेताओं, जनप्रतिनिधियो, सुरभि महिला क्लब, ऑफिसर क्लब के पदाधिकारियों ने जन्मदिन का केक कटा कर मुंह मीठा करा कर बधाई दी। प्रदेश के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पूरण आंजना ने भी यूनिट हेड त्रिपाठी को दूरभाष पर जन्मदिन की बधाई दी।