नीमच।  जिले के मनासा क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी पर महिला द्वारा बलात्कार के आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर व्यापारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। जिसके बाद शनिवार को मनासा के व्यापारी संघ के सदस्य बड़ी संख्या में नीमच सिटी थाने पहुंचे, जहां उन्होंने थाने का घेराव करते हुए एसपी अमित कुमार तोलानी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि महिला द्वारा की गई रिपोर्ट की सत्यता की जांच की जाए।ज्ञापन में बताया कि इन सभी बातों को लेकर नगर में मनासा पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है और हम सभी सामाजिक संगठन मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते है। असत्य रिपोर्ट करने वाले तथा रिपोर्ट करने के पश्चात अवैध रूप से रुपए ऐंठने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही व्यापारी कैलाश के विरुद्ध दर्ज किए गए आपराधिक प्रकरण को समाप्त करें।