आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने फूंका भाजपा उपाध्यक्ष नागोरी का पुतला
01 Jul 2023
Local News
नीमच। आजादसमाज पार्टी और भीम आर्मी के सदस्यों ने आज स्थानीय अंबेडकर सर्कल के समीप भाजपा उपाध्यक्ष अनिल नागौरी का पुतला फूक विरोध दर्ज कराया। आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष गोविंद वाल्मीकि ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के उपाध्यक्ष अनिल नागौरी ने विगत दिनों टोल से रुपए कटने की बात को लेकर दलित टोल महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता की थी जिसको लेकर पुलिस द्वारा अब तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है इसको लेकर पूर्व में भी हमारे द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था और आज भी अनिल नागौरी का पुतला फूंक कर हमने अपना विरोध दर्ज कराया है। हम यह चाहते हैं कि भाजपा उपाध्यक्ष अनिल नागौरी टोल महिला कर्मी से माफी मांगे या पुलिस उन पर उचित कार्रवाई करें अन्यथा आगामी दिनों में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी द्वारा उग्र आंदोलन कर प्रदर्शन किया जाएगा।