निंबाहेड़ा/हरीश आंजना एजूकेशन सोसाइटी के तत्वावधान मे आज आयोजित हुए सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन में राज्य के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के विषेश प्रतिनिधि पुरण आंजना ने शोभायात्रा से पूर्व आज अल सुबह श्री ढाबेश्वर महादेव मंदिर में जलाभीषेक कर व विधिवत पुजा अर्चना कर हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी द्वारा आयोजित द्वितीय सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन की सफलता की कामना के साथ देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पंडीत नर्मदा शंकर आमेटा ने विधी पुर्वक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा सम्पंन कराई। इस मौके पर महात्मा श्री ज्योति बा फुले सावित्रीबाई फुले फल एंव सब्जी गोण मण्डी व्यापारीयो द्वारा हरीश आंजना एजूकेशन सोसाइटी के मुख्य ट्रस्टी मनोहर लाल आंजना व सहकारिता मंत्री आंजना के विशेष प्रतिनिधि पूरण आंजना का पुष्प माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।