रतनगढ़ नगर परिषद् के वार्ड क्रमांक 13 पार्षद उप चुनाव के आए नतीजे,भाजपा प्रत्याशी ने की जीत दर्ज,कार्यकर्ताओ में खासा उत्साह
16 Jun 2023
Local News
नीमच / रतनगढ़ नगर परिषद् के वार्ड नंबर 13 में पार्षद कालूराम भील की मौत के बाद पिछले दिनों 13 जून को हुए उपचुनाव हुए थे जिसमे कालूराम के ही बेटे मुकेश कुमार को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बना कर मैदान में उतरा था जबकि कांग्रेस की और से सत्यनारायण खटीक को चुनवा लड़वाया था,13 को हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने ए जिसमे भाजपा के मुकेश कुमार को बड़ी जीत हासिल हुई और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण को 112 वोटो से पराजित किया,भाजपाई उम्मीदवार की जीत पर कार्यकर्ताओ में खासा उत्साह है और बधाई देने का दौर चल पड़ा है ,कुल वोटो में से 271 वोट भाजपा प्रत्याशी मुकेश को मिले जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार सत्यनारायण को 159 वोट कुल मिले है। मतगणना निर्धारित समय से प्रारंभ हुई जिसमें निर्वाचन अधिकारियों द्वारा रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष कंट्रोल यूनिट से मतगणना की गई। कंट्रोल यूनिट में कुल 439 मत डाले गए थे। जिसमें प्रथम प्रत्याशी मुकेश कुमार पिता कालूराम भील (भारतीय जनता पार्टी) को 271 मत मिले एवं दूसरे प्रत्याशी सत्तू खाटकी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) को 159 मत मिले, तथा नोटा को कुल 9 वोट मिले। इस प्रकार कुल 439 मत कंट्रोल यूनिट में मिले जिसके बाद रिटर्निंग अधिकारी ने मुकेश कुमार कालूराम भील को अधिकृत जीत की घोषणा कर जीत का प्रमाण पत्र दिया। उक्त जानकारी रतनगढ़ नगर परिषद उपचुनाव मीडिया प्रभारी बालकृष्ण सोलंकी द्वारा दी गई