उमर ग्राम पंचायत के उप चुनाव में सरपंच प्रत्याशियो का भाग्य ईवीएम में बंद हुआ,किसके सर सजेगा सरपंच का ताज,17 को आयेंगे चुनावी नतीजे
13 Jun 2023Local News
जावद। जावद विधानसभा के उमर ग्राम पंचायत में सरपंच पद के उपचुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार का दौर सोमवार को थम गया। आज मंगलवार सुबह 7 बजे से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई, जो दोपहर तीन बजे तक जारी रही। सरपंच की कुर्सी को लेकर ग्राम पंचायत से कुल तीन प्रत्याशी मैदान में है। आपकों बता दें कि,उमर ग्राम पंचायत में कुल 2600 वोटर्स है,जो मतदान कर पंचायत की सरकार को चुनेंगे। गांव में मतदान की प्रक्रिया चल रही है। अब तक करीब 80 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसी बीच पुलिस और प्रशासनिक अमला भी यहां मुस्तैद है। जिसके लिए 5 मतदान केंद्र बनाए थे। उमर ग्राम पंचायत में प्रकाश चंद धाकड़ जागदीश धाकड़, मदनलाल धाकड़ व सरपंच प्रत्याशी हैं। यहां 5 मतदान केंद्र व करीब 2 हजार 598 मतदाता हैं। जो बढ़ चढ़कर चुनाव में वोट डाल रहे हैं।