12 Jun 2023
Local News
नीमच में खड़ी और चलती कार जलने के मामले लगातार सामने आ रहे है। आज यानि सोमवार को एक बार फिर चलती कार में धुंआधार आग लग गई। अचानक लगी आग से कार में सवार परिवार घबरा गया और उतरकर अपनी जान बचाई। यह आग मालखेड़ा जेतपुरा फंटे पर बताई जा रही है। जबतक सूचना मिली कार जलकर राख हो गई थी। कार में सवार नीमचसिटी निवासी मुरली मनोहर प्रजापत सहित परिजन सवार थे।