सिंगोली ।(सतीश सैन) राजस्थान सीमावर्ती बेगूं क्षेत्र के बानोड़ा बालाजी में चल रहे 7 दिवसीय 1206 कुंडीय महायज्ञ में गुरुवार शाम 6 बजे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा पहुंचे। मंत्री सखलेचा ने मंदिर में बानोड़ा बालाजी महाराज के दर्शन किए और यज्ञशाला की परिक्रमा की। कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने भगवान बाणोंदा बालाजी महाराज की पूजा अर्चना कर उन्होंने प्रदेश व क्षेत्र की जनता के लिए सुख सम्रद्धि ओर खुशहाली की पार्थना की है। मंत्री सखलेचा ने अपनी पूजा अर्चना में बालाजी महाराज से श्रद्धालुओं पर अपार कृपा बनाये जिससे उनके आशीर्वाद से प्रदेशवासियों में प्रेम -भाव और भाईचारा की भावना बढ़े। समाज मे सौहार्दपूर्ण वातावरण बने और प्रदेश विकास के रास्ते मे अग्रसर रहे ऐसी मनोकामना की। मंत्री सखलेचा बानोड़ा बालाजी में चल रहे श्रीराम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ में पहुंचे। उन्होंने बानोड़ा बालाजी के दर्शन किए और पंडित कैलाश चन्द्र शर्मा से महायज्ञ की जानकारी ली। 1206 कुण्डीय महायज्ञ के दर्शन कर मंत्री श्री सखलेचा ने परिक्रमा की। सवा लाख श्रीराम चरित मानस पाठ पूरे होने पर आयोजित 24 दिवसीय कार्यक्रम को मंत्री सखलेचा ने अनूठा बताया। मंत्री सखलेचा ने 1206 कुंडीय महायज्ञ को सदी का सबसे बडी आयोजन मानकर बानोड़ा बालाजी महाराज के दरबार मे एक लाख रुपये की राशि भेंट की । बानोड़ा बालाजी के पंडित कैलाश चन्द्र शर्मा ने तिलक लगाकर, पगड़ी पहनाकर मंत्री सखलेचा का स्वागत किया।इस दौरान केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के साथ यह पदाधिकारी साथ थे । भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ , भाजपा जिला महामंत्री अशोक विक्रम सोनी , समाजसेवी एवं भाजपा के युवा नेता किशनलाल ब्रहम्म भट्ट (जाट) मोरवन भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली , जनपद सदस्य प्रतिनिधि ओंकारलाल धाकड़ पटियाल , शोभालाल धाकड़ किसान युवा मंडल अध्यक्ष सिंगोली सहित अन्य मौजूद रहे।