कमलनाथ की सभा को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह है, प्रचार प्रसार में घर घर पहुंच रही लक्ष्मी देवी पढ़ें दशरथ माली की ये रिपोर्ट
29 May 2023
Local News
चीताखेड़ा -29मई । पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ आगामी दिवस 6जुन 2023को किसान आंदोलन की बरसी पिपलिया मंडी में एक विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। किसान सम्मेलन को सफल बनाने हेतु सोमवार को कांग्रेस नेत्री श्रीमती लक्ष्मी देवी जावरिया ने गांव की गली मोहल्लों में घर घर जाकर महिलाओं से चर्चा कर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का कर रही आग्रह। श्रीमती जावरिया ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों वाली सरकार से गरीब किसान मजदूर तंग आ चुके हैं। अगले मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश हितेषी कमलनाथ को एक बार फिर देखना चाहती है जनता मानस बना चुकी है।
उक्त बात कांग्रेस नेत्री श्रीमती लक्ष्मी देवी जावरिया ने पूरे प्रदेश में चल रहे नारी सम्मान योजना अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में नारी सम्मान योजना के फार्म भरने के दौरान चौपाल पर उपस्थित महिलाओं को अपने विचार व्यक्त करते हुए कही। कहा कि कमलनाथ जी की दूर दृष्टि रखने वाले गरीब किसान मजदूर नेता हैं नकली मामा नहीं जो प्रदेश की बहन बेटी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर है और उनकी सुनवाई तक नहीं की जा रही है। हमें ऐसा नकली भाई और मामा नहीं चाहिए। हमें तो हमारी पुरानी पेंशन योजना लागू करने वाले,500रुपए में गैस सिलेंडर,100यूनिट बिजली फ्री, किसानों का कर्जा माफ करने वाला महिलाओं का सम्मान करने वाला देव रुपी कमलनाथ मुख्यमंत्री चाहिए। हमें सबको मिलकर शक्ति शाली कमलनाथ सरकार बनानी है।