6 जून को कमलनाथ की सभा को लेकर जोकचन्द्र का दौरा 27 से
26 May 2023
Local News
पिपलिया स्टेशन । 6 जून को पिपलिया शासकीय बालक उमावि प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा होगी। कार्यक्रम में ग्रामीणों की अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति को लेकर मल्हारगढ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याक्षी श्यामलाल जोकचन्द्र जोकचन्द्र 27 मई को मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा कर कार्यकर्ताओं से रुबरु होंगे। कार्यालय प्रभारी राजेश मालवीय ने बताया दौरा कार्यक्रम के तहत जोकचन्द्र प्रातः 10 बजे तुरकिया, 10.30 बजे चोथखेड़ी, 11 बजे भांगी पिपलिया, 11.30 बजे कामलिया, 12 बजे बोरखेड़ी, 12.30 बजे देवरी, 1 बजे मिण्डलाखेड़ा, 1.30 बजे बेलारा, 2 बजे पलेवना, 3 बजे मून्दड़ी, 3.30 बजे डोडिया मीणा, 4 बजे हनुमंतिया, 4.30 बजे अरनिया मीणा, 5 बजे सिंदपन, 5.30 बजे ढ़ाबला, 6 बजे दौरवाड़ा, 7 बजे बादपुर, 8 बजे बांसखेड़ी पहुँचकर कार्यकर्ताओं, किसानों व ग्रामीणों से रुबरु होंगे।
------