जनपद पंचायत नीमच द्वारा गुपचुप तरीके से ग्वाल तालाब की मिट्टी नीलाम कर दी गई,जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदा बाई धनगर ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए नीलामी निरस्त करने के िनर्देश जनपद सीईओ को दिए
26 May 2023
Local News
नीमच, । जनपद पंचायत नीमच द्वारा गुपचुप तरीके से ग्वाल तालाब की मिट्टी नीलाम कर दी गई। जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदा बाई धनगर ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए नीलामी निरस्त करने के िनर्देश जनपद सीईओ को दिए हैं। शनिवार को कलेक्टर िदनेश जैन से इस मामले शिकायत की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कराडिया महाराज अंतर्गत ग्वाल तालाब की मिट्टी नीलाम करने के लिए 26 मई को जनपद पंचायत नीमच में नीलामी बोली लगाई गई। यह कार्रवाई जनपद पंचायत द्वारा जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बगैर की गई। मिट्टी नीलामी की कार्य योजना बनाने के लिए जनपद पंचायत में कोई ठहराव-प्रस्ताव नहीं लिया गया। जनपद पंचायत के अधिकारियों द्वारा मिलीभगत कर गुपचुप तरीके से विज्ञप्ति की खानापूर्ति की गई। इसकी सूचना मिलने पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदा बाई धनगर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेंद्र पालनपुर को उक्त नीलामी निरस्त करने के निर्देश दिए।
गोपनीय तरीके से ग्वाल तालाब की मिट्टी नीलाम करने के िवरोध में सभापति प्रहलाद भट्ट, रतनलाल मालावत एवं वासुदेव मेघवाल ने भी नाराजगी जाहिर की एवं तत्काल नीलामी का निर्णय निरस्त करने की मांग की। इसके बाद जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदा बाई धनगर ने एक आवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिया, जिसमें बताया गया है कि ग्वाल तालाब की मिट्टी नीलामी नियम विरुद्ध की गई है। यदि सार्वजनिक रूप से विज्ञप्ति जारी कर नीलामी की जाती तो शासन को अधिक राजस्व की प्राप्ति होती और कार्य भी नियमानुसार होता, लेकिन गुपचुप तरीके से नीलामी करने से भ्रष्टाचार की आशंका है। इस कारण नीलामी िनरस्त की जाए।
भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं
ग्वाल तालाब की मिट्टी नीलामी गुपचुप तरीके से कर दी गई है जो गलत है। समाचार पत्रों में विज्ञप्ति जारी करके नीलाम करते तो शासन को अधिक राजस्व प्राप्त होता और पंचायतों में अधिक विकास होता। हम भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। नीलामी िनरस्त कराई जाएगी। -श्रीमती शारदा बाई धनगर, अध्यक्ष जनपद पंचायत नीमच।
आज कलेक्टर को कराएंगे अवगत
- यह नौकरशाहों की मनमानी है। जनपद की बैठक में ठहराव प्रस्ताव लिए बगैर मिट्टी की नीलामी की गई है। जिससे भ्रष्टाचार की बू आती है। इस मामले में उच्च स्तरीय शिकायत की जाएगी। शनिवार को कलेक्टर को अवगत करा कर याचिका दायर करेंगे। - प्रहलाद भट्ट,अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति, जनपद नीमच।