चीताखेड़ा -26 मई। मध्यप्रदेश में झूठ, लूट ,फूट और गरीब किसान मजदूरों तथा माता -बहनों की गौर विरोधी जुमले बाज भाजपा सरकार में बैठे शिवराज सिंह चौहान ने 18सालों में विकास कार्य का भट्टा बिठा दिया है।पूरे प्रदेश में शासकीय विभागों में कार्यरत हर महिला कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरकर कर आंदोलन कर रही है। बहन बेटियों का नकली मामा बनकर ढोंग रचा रहा है। हमें जनविरोधी नहीं जन हितेषी कांग्रेस की सरकार बनानी है। हमारे प्रदेश के नेता दूरदृष्टि निकट इरादा रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कथन नहीं बल्कि उनका वचन है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही नारी सम्मान सशक्त बेटी समृद्धि नारी नारी का सम्मान मध्य प्रदेश का सम्मान अभियान योजना के तहत प्रदेश की प्रत्येक बहन बेटी महिलाओं को प्रतिमाह डेढ़ हजार रुपए, प्रत्येक बिजली उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक फ्री बिजली, और प्रत्येक एलपीजी गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को ₹500 में गैस टंकी उपलब्ध करवाएंगे। उक्त विचार महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्नेह लता शर्मा ने शुक्रवार को नारी सम्मान सशक्त बेटी समृद्धि नारी का सम्मान योजना अभियान के तीसरे चरण के दौरान चीता खेड़ा में महिलाओं के प्रमाण पत्र भरने के दौरान उपस्थित महिलाओं को समझाइश देते हुए कहा । कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले 18 वर्षों से भाजपा की सरकार है। प्रदेश का मुख्यमंत्री कभी तो किसान का बेटा तो कभी लाडली बेटियों का मामा बनता है लेकिन कभी भी किसी भी वर्ग एवं शासकीय कर्मचारियों के हित में आज तक कोई कदम नहीं उठाया है। प्रदेश का हर व्यक्ति शिवराज सिंह की सरकार से तंग आ चुका है। ऐसी अंधी बहरी और गूंगी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंक कर आने वाले विधानसभा चुनाव में देश के जन हितेषी कांग्रेस की सरकार बनानी है। मध्यप्रदेश में झूठ लूट और फूट की सरकार चल रही है जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के कड़वे घूंट पी रही है ।प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सर्वप्रथम प्रदेश की बहन बेटियों के जन हितेषी योजना में प्रतिमा डेढ़ हजार रुपए प्रतिमा मिलेंगे ऐसी योजना बनाई गई है। महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा मांगरिया को जिम्मेदारी दी है कि वे हर मंडल, बूथ स्तर पर कमेटी का गठन करें यही हमारी ताकत होगी। इस अवसर पर मंडी पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस नेता उमराव सिंह गुर्जर भी उपस्थित थे। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्नेह लता शर्मा, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुमित्रा मांगरिया, कांग्रेसी नेता उमराव सिंह गुर्जर चीता खेड़ा की गली मोहल्लों में चौक चौराहों पर चौपाल लगाकर बहन बेटियों के डेढ़ हजार रुपए प्रति माह आर्थिक सहायता हेतु घर-घर जाकर महिलाओं के नारी सम्मान योजना के प्रमाण पत्र भरे गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं साथ चल रही थी।