माहेश्वरी महिला मंडल के सांस्कृतिक कार्यक्रम आज नीमच, । माहेश्वरी समाज नीमच के तत्वावधान में माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर्व विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष वैजयंती तोतला, सचिव शारदा गट्टानी ने बताया कि आज 26 मई शुक्रवार दोपहर 3 बजे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एक्टिंग के साथ 7 से 12 आयु वर्ग बालक बालिकाओं के लिए आयोजित की जाएगी। पारिवारिक विघटन की समस्या पर नाटिका, महिलाओं के लिए लकी गेम प्ले गेम सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।