ग्राम पंचायत केली में खेल स्टेडियम की भूमि पुजन कर, निर्माण कार्य प्रारम्भ किया
25 May 2023
Local News
निम्बाहेड़ा 25 मई, 2023
निंबाहेड़ा उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत केली में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्य एवं कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष पिंकेश जैन के आतिथ्य में खेल स्टेडियम की भूमि का पुजन कर कार्य को प्रारम्भ करवाया। ग्राम पंचायत केली के युवाओं की मांग पर राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर स्वीकृत हुए खेल स्टेडियम की विधिवत भूमि की पुजा अचर्ना कर स्टेडियम की आधारशिला रखी। ग्राम पंचायत केली मे 50 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने जा रहे उदय खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है। युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के प्रयासों से क्षेत्र के युवाओं में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है तथा ग्राम पंचायत केली में निर्माण किए जा रहे स्टेडियम की पवेलियन बाउंड्री वाल गेट कब्बडी ग्राउण्ड , वॉलीवाल ग्राउण्ड , क्रिकेट ग्राउण्ड और रनिंग ट्रेक का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय एवं आस पास क्षेत्र के युवाओं व खेल प्रेमियों को प्रोत्साहन मिलेगा मंत्री आंजना की अनुशंशा पर स्वीकृत हुए 19 खेल स्टेडियमो का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर जीएसएस अध्यक्ष हुक्मीचंद जाट ,कमल कुशवाह ,वर्दीचन्द मेनारिया, विनोद पाटीदार, रतन इलोरिया, कन्हैयालाल प्रजापत, डॉ बसेर ,डालचंद प्रजापत,सोनू पाटीदार, शौक़ीन गायरी , दिनेश अहीर, सागर धाकड़ ,कालू तेली , गोवर्धन इलोरिया , देवीलाल सेन , केशू राम , नानूराम कछावा एवम् मदन तरोरिया सहित बड़ी संख्या ग्रामवासी व खेल प्रेमी उपस्थित थे।