पुलिस थाना परिसर मे जनसुनाई कार्यक्रम आयोजित, एसपी अमित तोलानी ने किया थाने का निरीक्षण, विधायक और एसडीओपी सहित थाना प्रभारी ने सुनी आमजन की समस्या
24 May 2023
Local News
मनासा। बुधवार को दोपहर मनासा थाना परिसर मे मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत जनसुनवाई कार्य्रकम आयोजित किया। कार्यक्रम से पूर्व नीमच एसपी अमित तोलानी भी मनासा थाना पहुचे व थाने का निरीक्षण करते हुए पुलिस विभाग अधिकारीयो से चर्चा की। जनसुनवाई में एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे, क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, थाना प्रभारी आरसी डाँगी, तहसीलदार बी के मकवाना व पुलिस बीट प्रभारी की मौजूदगी मे सीएम हेल्पलाइन संबंधित आमजन की समस्या सुनी व शिकायती सम्बंधित आवेदन भी प्राप्त किये। विधायक मारू ने जनसुनाई मे आमजन की समस्या का जल्द निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।