मात्र 5 माह में गरीब बच्चों को भोजन, कपड़े ,जूते -चप्पल पहनाना व अनुशासन एकता का पाठ सिखा चुके हैं चौकी प्रभारी श्री गिरवाल- -रौबदार पेशा, खाकी का कवच और दया की अपार सीमा पढ़ें दशरथ माली की ये रिपोर्ट
24 May 2023
Local News
चीताखेड़ा । रौबदार पेशा,खाकी का कवच और बच्चों एवं आमजन के प्रति प्रेम की अपार सीमा। इंसानियत इन्सान को इन्सान बना देती है,लगन हर मुश्किल को आसान बना देती है, वरना कौन जाता मंदिरों में पूजा करने, आस्था ही पत्थरों को भगवान बना देती है। आज के इस दौर में खाकी वर्दी को हिकारत की नजर से भी देखा जाता है, मगर इस खाकी वर्दी के पिछे छिपे बेहतर और सेवाभावी इंसान को जानने और पहचानने की जरूरत कम ही लोग महसूस करते हैं। नीमच जिले में पुलिस थाना जीरन के अंतर्गत ग्राम चीता खेड़ा में पुलिस सहायता केंद्र पर मात्र 5 माह से तैनात एएसआई परमानंद गिरवाल चौकी प्रभारी पदस्थ हैं जो यहां से प्रशासनिक रुप से स्थानांतरित हो कर सरवानिया पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी के पद पर गए हैं जिसने संघर्षों में जीवन जी कर प्राणी मात्र की सेवा का बीड़ा उठा रखा है और वे अपनी नौकरी के दौरान मिले वेतन का ज्यादातर हिस्सा उन छोटे छोटे मासूम बच्चों और मूक पशुओं के उपचार व पालन पौषण पर खर्च करते है यही नहीं जहां वर्षों से शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय संचालित था और वहां शिक्षक हजारों रुपए प्रति माह वेतन लेते रहे हैं पर वहां लगता ही नहीं की शासकीय भवन परिसर है भवनों के बीच परिसर गड्ढों में तब्दील था परन्तु कभी दो तगारी मिट्टी तक नहीं डाल पाए। कन्या शाला अन्यत्र जगह जाने के बाद यहां विरान पड़े भवनों को मात्र 5 माह में ही एएसआई परमानंद गिरवाल ने अपने वेतन से खण्डहरों में तब्दील पड़े भवनों की रिपेयरिंग कर रंगरोगन कर पुलिस सहायता केंद्र पर तैनात पुलिस जवानों के रहने लायक बना दिया। वहीं गड्ढों में तब्दील परिसर में सेकडों ट्राली मोहर्रम डलवाकर समतलीकरण कार्य कर गांव हित में एक सराहनीय कार्य किया है।आज यही गड्ढा एक खेल मैदान बन गया है जहां फुटबॉल खेल रहे हैं। यही नहीं छोटे छोटे मासूम बच्चों को भोजन करवाना और उनके कपड़े, जूते चप्पल पहनाना अपनी एक दिन चर्चा बना ली थी। एएसआई परमानंद गिरवाल चौकी प्रभारी पद पर आसीन हुए हैं तब से एक के बाद एक सराहनीय कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी.एस.परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी केएल दांगी के नेतृत्व में पिछले 5 वर्षों से नाबालिक बालिका का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने वाले 20 हजार रुपए के फरार इनामी आरोपी बाबा पूनमचंद उर्फ़ पूना महाराज पिता कान्हा मीणा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम शंभूपुरा थाना धमोतर जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर सफलता प्राप्त की। 5 माह से बलात्कार के प्रकरण में फरार ₹ 5000 का इनामी बदमाश पकड़ने में सफलता हासिल की। किसान के खेत से चोरी गई एक कुए की मोटर तथा विद्युत केबल कीमती साढे तीन लाख घटना में प्रयुक्त मो सा स्पेलेण्डर प्लस के आरोपी पिटुलाल पिता नारायण लाल मीणा उम्र 27 साल निवासी ईटा का तालाब थाना धोलापानी जिला प्रतापगढ़। धर्मचंद पिता नारायण मीणा उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम ईटा का तालाब थाना धोलापानी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। वाहन चेकिंग के दौरान थाना जीरन को अवैध हथियार सहित आरोपी अशोक पिता राजमल गुर्जर निवासी सुबी छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान, गोविंद पिता धरमचंद सरगरा निवासी दलपतपुरा थाना जीरन को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली। मुखबिर सूचना पर थाना जीरन को अवैध गोवंश परिवहन करते आरोपी जाफर पिता युसूफ न्याज मुसलमान निवासी बोतलगंज थाना वायडी नगर मंदसौर को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली। शादी में किराए से कार लेने के झांसे में लेकर कार चोरी करने वाला आरोपी नामजद चोरी गई स्विफ्ट कार कीमती 5लाख रुपए आरोपी सुखानाथ पिता रणका नाथ जाति जोगी निवासी ग्राम बाबा खेड़ा थाना रठांजना के कब्जे से बरामद की। मुखबिर सूचना पर थाना जीरन को अवैध रूप से मिनी ट्रक से भूसा भरकर राजस्थान तरफ ले जाते हुए मिनी ट्रक आरोपी चालक व आरोपी क्लीनर सद्दाम हुसैन पिता कमाल खान 26वर्ष निवासी ग्राम कांजी का खेड़ा,कालुलाल पिता रमेशचंद्र राव निवासी ग्राम तिलेश्वर जिला भीलवाड़ा को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली।जीरन के नारायण दास बाहेती के बाड़े से शातिर बदमाश ट्रैक्टर ट्रॉली सहित चोरी कर ले गए थे मामले में श्री गिरवाल दिमाग की उपज से सीसीटीवी कैमरे फुटेज, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर चोरों को मैं ट्रैक्टर ट्राली सहित धर दबोच कर पर्दाफाश किया।