महिला ने पति एवं सास के खिलाफ की शिकायत, महिला पुलिस थाने ने किया प्रकरण दर्ज
23 May 2023
Local News
नीमच जिले के पॉश कालोनी रहिवासी क्षेत्र की विवाहिता महिला ने जिसकी उम्र 27 वर्ष बताई जा रही है ने अपनी सास एवं अपने पति के द्वारा मारपीट एवं चोट पहुंचाने की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध करवाया है फरिया दिया का कहना है कि मैंने और मेरे पति ने दिनांक 24/01/ 2023 को सीमावर्ती क्षेत्र राजस्थान में कोर्ट मैं विवाह किया था मैं परिजनों के साथ रह रही थी लेकिन विवाह के पश्चात ही मेरी सास का मेरे पति रवैया अच्छा नहीं रहा एवं मुझे हमेशा मेरी सास द्वारा कहा गया कि तुम अपने घर से क्या लेकर आई हो एवं आए दिन इसी बात पर लड़ाई झगड़ा विवाद करने लगी मेरे पति एवं मेरी सास मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ना एवं लड़ाई झगड़ा करने लगे एवं मुझे नौकरी के लिए कहा गया तब मैंने एक स्कूल में नौकरी की फिर मेरी सास द्वारा मुझे कार के लिए प्रताड़ित किया गया कि एक कार खरीद कर लाओ मेरे द्वारा कहे जाने पर कि मैं कुछ समय में अपनी नौकरी से प्राप्त पैसे द्वारा कार ला दूंगी लेकिन उनके द्वारा मेरे साथ मारपीट की गई जिस पर आज मैं परेशान होकर नीमच महिला थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवा रही हूं पीड़िता ने अपनी सास एवं पति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराया आईपीसी की धारा 498 ए किसी भी शादीशुदा महिला को चोट पहचाना 323 मारपीट 294 506 34 आपराधिक धमकी देना के तहत नीमच महिला पुलिस थाना द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध किया गया एवं इस मामले में महिला पुलिस का अभी जांच अनुसंधान जारी है