ग्राम पंचायत खोर सरपंच बलराम जाट सहित दो पर हुआ मारपीट का प्रकरण दर्ज,
21 May 2023
Local News
नयागांव। क्षेत्र की ग्राम पंचायत खोर के सरपंच बलराम जाट व अन्य दो के खिलाफ नयागांव पुलिस चौकी पर प्रकरण दर्ज हुआ है। ग्राम के ही एक व्यक्ति ने सरपंट जाट व अन्य दो साथियों पर ग्राम के चौराहे पर मारपीट करने व गाली-गलौज करने के आरोप लगाए है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत खोर सरंपच बलराम पुत्र रामनारायण जाट आए दिन अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। इसी कड़ी में शनिवार को भी खोर चौराहे पर अपने दो अन्य साथियों के साथ एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाली-गलौज की है । नयागांव पुलिस ने बताया कि खोर के राजेश टेलर ने चौकी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शनिवार दिन में खोर के सरपंच जाट, ग्राम के ही राहुल पुत्र शंकर जाट व अंकित बाबुलाल जाट मुकेश की दुकान पर आए और मुझसे गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। खोर सरपंच जाट ने मेरे गाल पर चाटा मार दिया। इसके बाद गाली गलौच की और ग्राम से भगाने की बात भी कहीं। इस पर विभिन्न तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है