चीताखेड़ा -21 मई। भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री देश में संचार क्रांति के अग्रदूत व पंचायती राज के जनक राजीव गांधी की सद्भावना के रूप में पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को चीताखेडा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन के तत्वावधान में गांधी चबूतरे पर माल्यार्पण कर स्वर्गीय राजीव गांधी के किए गए कार्यों का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नारी सम्मान योजना शुभारंभ करते हुए घर घर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारी सम्मान योजना से मिलने वाले 1500रुपए के फार्म भरे गए। रविवार को चीता खेड़ा में नारी सम्मान योजना सशक्त बेटी समृद्ध नारी नारी का सम्मान मध्यप्रदेश का अभियान का शुभारंभ करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक उपस्थित कार्यकर्ताओं और महिलाओं को संबोधित करते हुए कहे। श्री दक ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेश की कमलनाथ सरकार बनते ही प्रत्येक महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए प्रति महीना यानी ₹18000 साल और घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर ₹500 में दिया जाएगा यह कुल बचत ₹25000 प्रतिवर्ष की होगी । प्रदेश के प्रत्येक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 100 यूनिट फ्री 200 यूनिट तक आधे देने के लिए प्रतिबद्ध हैं यह कमलनाथ का कथन नहीं सत्य वचन है। हमारे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हनुमान भक्त हैं और महाकाल के उपासक हैं। उन्होंने अपने वचन पत्र में जो कहा है वह प्रतिवर्ष होगा। श्री विनोद दक ने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मध्य प्रदेश के सबसे बड़े फेकू और घोषणा वीर मुख्यमंत्री हैं। इन के शासनकाल में बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाया होने के कारण उनके ऊपर प्रकरण बनाकर घरों में रखे टीवी , पंखे, मोटरसाइकिल सहित अन्य घरेलू सामग्री जप्त कर उन्हें सलाखों के पीछे धकेल दिया है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं के फार्म भरवाएगा। प्रदेश की हर महिला इस योजना के पात्र होगी। नारी सम्मान योजना वचन पत्र में उम्र का कोई बंधन नहीं है। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही लागू की जाएगी। चीता खेड़ा सेक्टर प्रमुख युगल किशोर टेलर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि चीता खेड़ा के 20 वार्ड में घर घर पहुंचकर बिना भेदभाव के प्रत्येक महिलाओं को नारी सम्मान योजना पत्र फार्म भर कर कमलनाथ के वचन पत्र का पूरा लाभ दिलाया जाएगा।इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य कांग्रेस नेता प्रतिनिधि पर्वत सिंह जाट, वरिष्ठ नेता अकबर खां पठान, श्रीमती सुमित्रा मांगरिया,लियाकत मंसूरी, पंच बारीक मंसूरी, परवेज खां पठान, राजू दायमा, किशोर सोलंकी, पत्रकार भगत मांगरिया, पत्रकार नवीन जुणी, शांतिलाल राठौर पार्षद जीरन, दिलीप भाणेज पार्षद जीरन सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद थे।