भक्तों ने श्रद्धाभाव से मनाया शनिदेव का जन्म उत्सव
19 May 2023
Local News
नीमच। शनि अमावस्या एवम शनि जयंती पर आज जिले भर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए । जन्म उत्सव श्रद्धालुओं ने बड़े श्रद्धाभाव से मनाया गया। फूलों, गुब्बारों और लड़ियों से सजे शनि मंदिर आस्था का केंद्र रहे। कही पूजा-अर्चना कर इस दिन की खुशी मनाई जा रही थी तो कहीं तेल से अभिषेक कर प्रार्थना की जा रही थी। ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर मनाए गए शनिदेव के जन्म उत्सव के दौरान भक्तों ने शनि मंदिरों में शनिदेव की पूजा-अर्चना की। शनिदेव की मूर्ति पर तेल, फूल माला और प्रसाद अर्पित कर काले उड़द और तिल चढ़ाए। तेल का दीपक जलाकर शनि चालीसा का पाठ किया। मंदिर के पुजारियों ने विधिवत रूप से पूजन करवाया। महेश सर्कल के पास शहर के प्रमुख शनि मंदिर पर विशेष अनुष्ठान किये गये| दीपों से मंदिर को सजाया गया |सुबह से शाम तक सेकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण किया |इसके साथ ही कलेक्ट्रेट चौराहा, मनासा रोड और बस स्टेंड नीमच सिटी रोड पर भी शनि मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गयी| अल सुबह से ही शनि जयन्ती के अवसर पर शनि मंदिरों में श्रद्धालु आना शुरू हो गये थे