सेवा के क्षेत्र के लिए जानी मानी संस्था इनरव्हील क्लब नीमच ने अवार्ड सेरेमनी में ढ़ेरों अवार्ड जीते। संस्था की मीड़िया मैनेजमेंट चेयरमैन डॉ. माधुरी चौरसिया ने बताया कि डिस्ट्रिक चेयरमैन द्वारा डिस्ट्रिक के सभी क्लबों की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए श्रेष्ठ कार्य करने वालों को पुरूस्कृत किया जाता है। इसी कड़ी में होटल शेल्टन इन्दौर में अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में डिस्ट्रिक चेयरमैन शशि शुक्ला, ए.सी. मेम्बर प्रज्ञा पारिख, पी.डी.सी. संगीता जोशी सहित अनेक पदाधिकारियों की उपस्थिति में नीमच क्लब अध्यक्ष शोभा तोतला एवं सचिव रागिनी कालरा को बेस्ट क्लब एवं एप्रिसिऐशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। अल्का श्रीवास्तव बेस्ट एडीटर, अल्का चड्डा को बेस्ट ट्रेजरार, शारदा तौर को बेस्ट आई.एस.ओ. अवार्ड से सम्मानित किया गया। इनरव्हील क्लब शाइन की अध्यक्ष रिया तोतला को बेस्ट क्लब एवं एप्रिसिऐशन अवार्ड से सम्मानित किया गया |क्लब की इस उपलब्धि का श्रेय अध्यक्ष शोभा तोतला ने सभी क्लब सदस्यों को दिया। कार्यक्रम में 50 क्लबों से आये सैकड़ों इनरव्हील क्लब के पदाधिकारी एवं मेम्बर्स उपस्थित थे।