नीमच- हजरत बाबा शहाबुद्दीन रहे अले का 128 वां चार दिवसीय उर्स कल से प्रारंभ होग । कमेटी के सदर मुन्ना भाई दुर्रानी ने बताया कि हजरत बाबा शहाबुद्दीन रहमतुल्ला अले का 128 वा चार दिवसीय उर्स बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है । रविवार  21 मई  सुबह 8:00 बजे कुरान ख्वानी व झंडा चढ़ेगा इसी दौरान रात 9:00 बजे से मुशायरे का प्रोग्राम भी रखा गया है। कमेटी के हि मन्नू भैया कादरी मास्टर साहब दरगाह व्यवस्थापक,  ऋषि मोड़ अन्नू भैया, जाहिद कादरी, अनवर हुसैन, मनीष शर्मा, अमजद खान इम्तियाज हुसैन, शाहरुख अब्बासी, नरेश गुर्जर इत्यादि मेंबरों ने प्रोग्राम में पहुंचने की सभी से अपील की है।