नीमच। महू-नसीराबाद हाईवे पर जिले के नयागांव के समीप घसूंडी मोड़ पर दो कार आमने-सामने टकरा गई। हादसे में दोनों कार में सवार 6 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा रोड क्रास करते समय हुआ। घायलों को एंबूलेंस से जिला अस्‍पताल लाए। जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे महू-नसीराबाद हाईवे पर नयागांव से पहले घसूंडी चौराहे पर दो कारों की आमने-सामने भीड़ंत हो गई। जिससे एक कार में सवार 4 लोग गंभीर घायल हो गए। जबकि दूसरी कार में सवाल 3 लोग घायल हो गए। इस तरह 6 से ज्‍यादा लोगे के घायल होने की सूचना है। इनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नयागांव टोल से एंबूलेंस मौके पर पहुंच गई। एक कार में सवार 4 घायलों को जिला अस्‍पताल लेकर आई। जबकि अन्‍य कार में सवार 3 लोगों को किसी निजी च‍िकित्‍सालय ले जाया गया। ये हुए घायल- कार की आमने-सामने टक्‍कर में मनासा के ऊँचेड़ निवासी 45 वर्षीय हेमा पिता केशुराम बंजारा, हाड़ी पिपलिया के पास अरनिया चंद्रावत निवासी 54 वर्षीय सीताबाई पति दलसिंह बंजारा, बोरखेड़ी तालाब निवासी 40 वर्षीय सत्यनारायण पिता किशन पाटीदार तथा अरनिया चंद्रावत निवासी 30 वर्षीय संतोष पिता तूफानसिंह बंजारा को नयागांव एंबूलेंस से जिला अस्‍पताल लाए। जहां उनका उपचार जारी है।