नीमच। सुबह से सूरज देवता आग बरसा रहे थे। लोगो का जहा बाजार में निकलना मुहाल हुआ दोपहर में सड़के सुनी हो गई,लोगो का बाजार में निकलना मुहाल हुआ तो वही गर्मी ने उमस का अहसास करा दिया, गर्मी से बचने के लिए लोग नकाब, स्काफ सहित अनेक जतन कर रहे है| लेकिन गर्मी सब पर भारी पड़ रही |तेज़ गर्म हवाओं से चलने वाली लू लोगो को अपनी चपेट में ले रही है|कूलर, पंखे तेज़ गर्मी के सामने दम तोड़ रहे है। लेकिन शाम ढलते ढलते मौसम ने एक बार फिर करवट ली। शाम को नीमच में मौसम का मिजाज फिर से बदला गया है। मंगलवार को शाम को नीमच जिले में कई इलाकों में एक बार फिर झमाझम बारिश हुई हैं। हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम में ठंडा और सुहावना कर दिया है।