पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 6 जून को पिपलिया मंडी में आम सभा को संबोधित करेंगे,
16 May 2023
Local News
मंदसौर। कमलनाथ 6 जून को मंदसौर के पिपलिया मंडी में किसानो की आमसभा में आ रहे है। 06 जून को किसान गोलीकांड की बरसी भी है। जिसमें सात साल पहले आंदोलनकारी किसानों की गोली लगने से मौत हो गई थी। जिला कांग्रेस के तत्वाधान में पिपल्यामंडी में किसानों की आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी चल रही है। इस सभा में कमलनाथ पहुंचेगे। उनके साथ कांग्रेस के कई पूर्व मंत्री और विधायक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान पिपलिया मंडी क्षेत्र में शराब कांड में मृतक लोगो के परिजनों से भी भेंट करेंगे।