भाजपा का बूथ मजबूत अभियान:बूथ विजय संकल्प अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
16 May 2023
Local News
मंदसौर। भाजपा बूथ मजबूत करने के अभियान में जुटी हैं, और इसके लिए संगठनात्मक कार्य निरंतर जारी है। मंगलवार को मंदसौर जिले के दलोदा, शामगढ़, सुवासरा, सीतामऊ, भानपुरा, गरोठ, भैसोदा एवं मेलखेड़ा मंडल में बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम सम्पन्न हुए। बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व संगठन को नई दिशा देने में लगा है। हम राष्ट्रीय और प्रादेशिक मुद्दों के अलावा अपने-अपने बूथ स्तर के मुद्दे पर अपना ध्यान केंद्रित करते जा रहे है। आज देश और प्रदेश की राजनीति का केंद्र बिंदु एक एक बूथ हो गया है।