निंबाहेड़ा/डॉ.कलाम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी (रजि.) निंबाहेड़ा के तत्वाधान में भारत रत्न एवं मिसाइलमैन डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में मेवाड़ यूनिवर्सिटी फुटबॉल टीम (नाइजीरियन) वर्सेज निंबाहेड़ा फुटबॉल एसोशिएशन के मध्य खेले गए डे-नाइट फुटबॉल मैत्री मैच का समापन चितौड़गढ़ डीएसटी थाना में कार्यरत एएसआई सूरज कुमार के मुख्य आतिथ्य में एवं प्राइवेट बस एसोशिएशन के अध्यक्ष शंभूलाल चौधरी की अध्यक्षता में व प्राइवेट बस एसोशिएशन कोषाध्यक्ष सूरज सोनी,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री सिम्मी खान,आलिया प्लेसमेंट एजेंसी के ऑनर मोहसिन खान, मदर्स क्रिकेट क्लब संचालक शकील अहमद,निशात एकेडमी संचालक आसीम खान, डॉ.समीर खान आदि के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। मेवाड़ यूनिवर्सिटी फुटबॉल टीम (नाइजीरियन) वर्सेज निंबाहेड़ा फुटबॉल एसोशिएशन के मध्य खेले गए डे-नाइट फुटबॉल मैत्री मैच में दोनों ही टीमें 3-3 से बराबर रहने पर पेनल्टी शूटआउट में एनएफए निंबाहेड़ा ने रोमांचक मुकाबले में 4-1 गोल से जीत दर्ज की। मेन ऑफ द मैच एनएफए के हैदर अली को चुना गया । आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी व अपरना पहनाकर स्वागत किया गया। अतिथियों द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व सभी खिलाड़ियों को पारितोषिक प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संचालन सिराज अहमद व अशरफ मेव ने किया-मैच के मुख्य निर्णायक संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी फरीद खान, सहायक निर्णायक राष्ट्रीय खिलाड़ी व शारीरिक शिक्षक सोहन लाल भाटी,राष्ट्रीय खिलाड़ी मुस्तकीम खान आदि थे। इस अवसर पर पूर्व यूनिवर्सिटी खिलाड़ी यू एस शर्मा,पूर्व खिलाड़ी अशोक कुमार,नरेंद्र बोडाना डॉ.कलाम सोसायटी अध्यक्ष भेरूलाल टांक,उपाध्यक्ष तालिब अहमद सचिव अशरफ मेव, संयोजक दशरथ कुमार टांक,भाया बैटरी,अब्दुल हक,सिराज मेव, यूनिवर्सिटी खिलाड़ी मोहम्मद ज़ेद गौरी,मोहम्मद ज़ाहिद खान,मिर्ज़ा जुनेद बैग,सूफियान खान,तस्लीम अहमद,फरदीन खान आदि सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।