निम्बाहेड़ा। सीमेंट की दुनिया में जहाँ JK सीमेंट का नाम नंबर वन ब्रांड के तौर पर लिया जाता है, वहीं राष्ट्रीय दशहरा मेला निम्बाहेड़ा 2026 में लगी उसकी प्रदर्शनी नाम के अनुरूप नहीं दिखी। आज प्रदर्शनी का उद्घाटन तो धूमधाम से हुआ, उस समय काफी भीड़ नजर आई उद्धघाटन पश्चात जब रात्रि मै मैलार्थी प्रदर्शनी लगने पर आय उत्सुकता से तो उन्हें निराशा हाथ लगी, लेकिन अंदर की हकीकत देखकर मेलार्थी और ज्यादा निराश हो गए।

अन्य जगहों पर रौनक, यहाँ सन्नाटा-मेले में लगी JK सीमेंट प्रदर्शनि  में गेमिंग जोन, पर्यावरन की कोई ख़ास स्टाल प्रदर्शनी भी  नजर नहीं आया।

नाम मात्र की गेमिंग, वो भी फ्लॉप-प्रदर्शनी में बच्चों और बड़ों के मनोरंजन के लिए जो गेमिंग स्पॉट लगाए गए थे, वो सिर्फ नाम मात्र के थे। वही पुराने किस्म के खेल वाले स्टाल,न कोई नया इनोवेशन, न कोई बड़ा इनाम, न ही बच्चों को आकर्षित करने वाला सेटअप। सूत्रों से भी पता चला की मेले में आए एक परिवार ने बताया - _"हम तो JK का नाम सुनकर आए थे कि कंपनी ने कुछ बड़ा किया होगा, पर यहाँ तो  निराश माहौल मिला, बच्चे बिना खेले ही वापस चले गए।"_

स्टॉल पर सन्नाटा पसरा रहा और गेमिंग कॉर्नर पर भीड़ न के बराबर दिखी-

नंबर वन ब्रांड से थी बड़ी उम्मीदें-स्थानीय लोगों का कहना है कि JK सीमेंट से लोगों की उम्मीदें बहुत बड़ी थीं। लोगों को लगा था कि प्रदर्शनी में कुछ नई तकनीक, मजबूती का लाइव डेमो या पर्यावरण को लेकर कोई अच्छी जानकारी मिलेगी, लेकिन पहले दिन पूरी प्रदर्शनी फीकी और फ्लॉप साबित हुई।