नीमच- क्षेत्र की जानी मानी संस्था ज्ञानोदय इन्टरनेशनल स्कूल ने सी.बी.एस.ई. परीक्षा के उत्कृष्ट परिणामो को देकर एक इतिहास रचा। स्कूल की डायरेक्टर डॉ. गरिमा चौरसिया एवं प्राचार्य श्री सरीष जोश ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ज्ञानोदय इन्टरनेशनल स्कूल के सी.बी.एस.ई. द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल की परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुए है। विद्यालय की कक्षा 12 का परिणाम 100प्रतिशत तथा कक्षा 10 का परिणाम 99.1प्रतिशत रहा। ज्ञात हो कि हायर सेकेण्डरी स्कूल की परीक्षा में कला संकाय से 30, वाणिज्य संकाय से 44 एवं विज्ञान संकाय से 32 विद्यार्थी कुल 106 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। जिनमें से कला संकाय में कु. कनिष्का शर्मा ने 94.6, वाणिज्य संकाय में कु. भुमी अठवानी ने 92.0 व विज्ञान संकाय में मा.संयम नागोरी ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसी तरह हाई स्कूल परीक्षा में 112 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और 99.1 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए है जिसमें कु. चहक सिंहल ने 92 प्रतिशत प्रथम,जैनब बोहरा ने 91.4प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय  एवं राजेश्वरी चौहान ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।