नीमच व मनासा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही आईपीएल सटटा लेख करते एक मुख्य सहीत 7 अन्य कुल 8 आरोपी के विरूध्द प्रकरण दर्ज व सटटा उपकरण जप्त कार्यवाही में शासकीय कार्य में बाधा पहुचाने पर एक आरोपी के विरूध्द प्रकरण दर्ज पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित तोलानी के द्वारा जुआ सटटा के अपराधों पर अंकुष लगाने हैतु जिले के सभी राजपत्रीत अधिकारीयों व थाना प्रभारीयों को निर्देषित किया गया था जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच, श्री एसएस कनेष व एसडीओपी महोदय मनासा सुश्री यषस्वी षिंदे, डीएसपी महोदय अजाक श्री विमलेष उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक श्री आरसी दांगी के नेतृत्व में नीमच पुलिस टीम द्वारा आईपीएल सटटा लेख करते एक मुख्य आरोपी सहित 07 अन्य आरोपी के विरूध्द कार्यवाही की गयी। साथ ही कार्यवाही के दोरान शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले आरोपी के विरूध्द भी पृथक से प्रकरण दर्ज किया गया। संक्षिप्त विवरण- दिनांक 13.05.2023 को डीएसपी महोदय अजाक श्री विमलेष उईके को उनके मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा मनासा बद्री,विशाल मंदिर के पास सदर बाजार मनासा में हरगोविन्द पिता शांतिलाल,माहेश्वरी नि0 मनासा के मकान के अंदर एक व्यक्ति आईपीएल का सट्टा लगाकर,अवैध लाभ अर्जित कर रहा है, जिसको तत्काल दबीश देकर पकडा जाये तो सफलता मिल सकती है सूचना पर नीमच पुलिस तथा मनासा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए आरोपी हरगोविन्द पिता शांतिलाल माहेश्वरी नि0 मनासा को आईपीएल क्रिकेट सटटा लेख करते हुए पाया जिससे पुछताछ करते मोबाईल व टीवी स्क्रीन के माध्यम से डायरी में आईपीएल क्रिकेट सटटा लेख करना बताया जो आरोपी के विरूध्द सटटा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया तथा विवेचना प्रारंभ की गयी। विवेचना में आये तकनिकी साक्ष्यों व आरोपी द्वारा दिये मेमो के आधार पर ग्राहक खान , श्याम, प्रकाष व प्रतिक मारू सभी निवासी दलोदा व अनिल पिता कपील सोडानी नि0 मनासा, डा0 सोरभ अग्रवाल नि0 इंदौर व वीएम निवासी उदयपुर को भी आरोपी बनाया गया है। जप्त सामग्री- एक ओपो कंपनी का एन्ड्राईड मोबाईल, एक लावा कंपनी का किपेड मोबाईल, एक हायर कंपनी की एलईडी स्कीन, एक डिजीयाना कंपनी का सेटअप बॉक्स एक रिमोट, दो एडाप्टर, व एक लीडपेन दो सटटा लिखने के रजिस्टर जिसमें 170000 रूपये का हिसाब है व 2200 रूपये नगदी जप्त किये गये है। शासकीय कार्य में बाधा- यह कि उपरोक्त कार्यवाही के दौरान आरोपी हरगोविन्द पिता शांतिलाल माहेश्वरी उम्र 45 साल नि0 सदर बाजार मनासा को दिनांक 13.05.23 के रात्रि 11 बजे करीब आईपीएल सट्टा साम्रगी सहित पकड कर थाने पर ला रहे थे कि बडा मंदिर के सामने विजेश पिता मोतीलाल राठौर निवासी धोबी मोहल्ला मनासा द्वारा हरगोविन्द को थाने ले जाने से रोका तथा विरोध का शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गयी जो आरोपी विजेश पिता मोतीलाल राठौर निवासी धोबी मोहल्ला मनासा के विरूध्द थाना मनासा पर अपराध धारा 353 भादवि का पंजिबध्द किया गया है। उक्त सम्पुर्ण कार्यवाही मे - सउनि आनंद निषाद थाना मनासा एवं प्रआर प्रदिप षिंदे, प्र0आर0 ज्ञानचंद यादव, प्र0आर0 कमलसिंह, प्र0आर0 जितेन्द्र सिंह, प्र0आर0 मनीष, आर0 कुलदीपसिंह, आर0 लाखनसिंह, म0आर0 सीना पाटिल, आर0 कारूलाल कार्यरत नीमच विषेष योगदान रहा।