कनेरा। समीपस्थ प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री सुखानंद महादेव से चोलनी स्थित गंभीरी नदी के उद्गम स्थल गंभीरी महादेव तक निकाली गई भव्य कावड़ यात्रा का कनेरा पहुंचने पर कांग्रेसजनों एवं ग्रामीणों की ओर से श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत-अभिनंदन किया गया। पूर्व सहकारिता मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड कनेरा पर कावड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर तथा फल वितरित कर उनका स्वागत किया। कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर-हर महादेव, बम-बम भोले और भगवान शिव के जयघोष करते हुए आगे बढ़े। यात्रा के कनेरा पहुंचने पर वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला तथा पुष्पवर्षा के बीच कावड़ यात्रियों का अभिनंदन किया गया। श्रद्धालुओं ने श्री सुखानंद महादेव की पावन धरा से कावड़ में जल लेकर अपनी धार्मिक आस्था के साथ यात्रा प्रारंभ की। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए चोलनी स्थित गंभीरी नदी के उद्गम स्थल गंभीरी महादेव पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरी यात्रा श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास का केंद्र बनी रही। इस अवसर पर पूर्व सरपंच कनेरा तुलसीराम धाकड़,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संपतलाल धाकड़,मंडल कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश धाकड़, श्रीनिवास नायमा,बांगेड़ा घाटा सरपंच दीपक दीवान,समरत धाकड़ बांगेड़ा,सुनील धाकड़ बेनीपुरिया,प्रकाश धाकड़ सरसी,कन्हैयालाल मेघवाल,युवा अध्यक्ष लक्ष्मण दान चारण, इकाई अध्यक्ष निंबोड़ा नंदकिशोर पचोरिया, दिलीप मेघवाल,फुलेश खटीक,पंकज राठौर, ललित खटीक,दीपक खटीक,शांतिलाल नायमा,बबलू, राजेश धाकड़,अक्षत खटोड़, प्रवीण साहू धाकड़,सागरमल,सुंदरलाल,बंटी धाकड़,सुनील मेघवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। धार्मिक एकता और आस्था का दिखा अद्भुत संगम,कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। कनेरा में हुए स्वागत के दौरान पुष्पवर्षा, फल वितरण और जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक परंपरा एवं आस्था के साथ यात्रा को सफलतापूर्वक पूर्ण कर भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।