*सुरेश बोहरा*
निम्बाहेड़ा/ पंचायत समिति निंबाहेड़ा के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कनेरा, सरसी, बांगेड़ाघाटा, बडावाली, निम्बोंदा एवं मेलाना में विकास कार्यों के लिए जारी टेंडर को दूसरी बार भी रद्द कर दिया गया जिसमें सरसी और बड़ावली ग्राम पंचायत के टेंड़रो की तकनीकी बिड खुलने के बाद भी रद्द कर दिया जाना टेंडर प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा हैं।
क्या है मामला?
सूत्रों के अनुसार कनेरा घाटा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य के लिए पंचायत समिति द्वारा इन पांचो ग्राम पंचायतों के लिए निविदा संख्या 2026-27/33 दिनांक22/04/2026 जारी की गई थी जिसे 26/06/2026 तक होल्ड रखा गया निर्धारित प्रक्रिया के बाद अचानक बिना कोई कारण बताए पुरानी तारीख मे टेंडर को रद्द कर दिया गया। अब दोबारा टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई। निविदा क्रमांक 2026-27/145 दिनांक 26/06/26 को जारी की जो 17/07/2026 को खुलना थी जिसे होल्ड कर आज फिर निरस्त कर दी है ठेकेदारों ने फिर से EMD, टेंडर फॉर्म और दस्तावेजों पर हजारों रुपए खर्च किए। इस बार ग्रा पं. बडावली और सरसी की तकनीकी बिड भी खोल दी गई। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से टेंडर को पुनः रद्द कर दिया गया। ठेकेदारों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है "ये दूसरी बार हुआ है। लगता है पंचायत समिति में बैठे लोग किसी खास ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर को बार-बार रद्द कर रहे हैं। हमारा समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।" ठेकेदारों ने मांग की है कि रद्द करने का लिखित कारण बताया जाए।
टेंडर के लटकने से ग्रा.पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसका सीधा नुकसान गांव की जनता को हो रहा है।