पुलिस का एक्शन- SI लाइन हाजिर, झूठी रिपोर्ट लिखाने वाले 4 पर एफआईआर
10 May 2023
Local News
नीमच। पुराने जमीन विवाद मामले में मंगलवार को 5 आरोपियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था। इनमें से एक आरोपी चरत पिता पन्नालाल की संदिग्ध परिस्थिती में मौत हो गई। इसके बाद बड़ी संख्या में परिजन मनासा थाने व जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में परिजनों ने यह कहते हुए हंगामा किया कि चरत की मौत पुलिस कस्टडी में हुई। हालांकि पुलिस ने परिजनों के आरोपों को नकारते हुए बताया कि चरत पिता पन्नालाल बीमार था। बुधवार तड़के उसकी तबीयत बिगड़ी, तो उसे मनासा अस्पताल ले गए। जहां से उसे नीमच रेफर कर दिया। नीमच जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के आरोपों के बाद मामले में मजिस्ट्रियल जांच होगी। वहीं डॉक्टरों की पैनल की निगरानी में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर मनासा थाने गए। जहां थाने के बाहर शव रखकर चक्काजाम व प्रदर्शन किया। इसके बाद मामले में पुलिस अधिकारियों ने बड़ा एक्शन लिया है। मनासा थाने पर पदस्थ एसआई श्रवणसिंह तंवर को लाइन जाहिर कर दिया। तो वहीं झूठी रिपोर्ट लिखाने पर विपक्ष के 4 लोगों पर मनासा थाने पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है।