पिपलियामंडी (मंदसौर)।
आज के दौर में जब अस्पताल में कदम रखते ही जेब खाली होने का डर सताने लगता है, जब सफेद कोट वाले कुछ डॉक्टर मरीज की बीमारी से ज्यादा उसकी जेब का साइज नापते हैं—ऐसे दौर में मध्य प्रदेश के मंदसौर से एक ऐसी खबर आई है जो इंसानियत पर आपका भरोसा दोबारा कायम कर देगी।
जहाँ एक ओर बड़े-बड़े अस्पतालों में बेवजह की जांचें और महंगी दवाइयों के नाम पर मरीजों से 'डाका' डाला जा रहा है, वहीं मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में एक ऐसा डॉक्टर है, जिसके लिए डॉक्टरी कोई धंधा नहीं, बल्कि पूजा है!

पिपलियामंडी के प्रसिद्ध एमबीबीएस (MBBS) डॉक्टर अमित जैन की। जहाँ आज एक मामूली कंसल्टेशन फीस ही 500 से 1000 रुपये छू रही है, वहीं डॉ. अमित जैन महज 50 रुपये की मामूली फीस में मरीजों का इलाज कर रहे हैं।

डॉ. अमित जैन का सेवा भाव:-महंगी दवाइयों और फर्जी जांचों के खेल पर करारा तमाचा:/ 
आजकल डॉक्टर के पास जाओ तो पर्चे पर गोलियों की लंबी चौड़ी लिस्ट और अनगिनत टेस्ट लिख दिए जाते हैं। लेकिन डॉ. अमित जैन के क्लीनिक का नजारा बिल्कुल अलग है। यहाँ न तो फालतू की गोलियों का अंबार लगाया जाता है और न ही मरीज को बिना वजह लैब के चक्कर कटवाए जाते हैं। सटीक इलाज, सही सलाह और प्यार भरे दो बोल—बस यही उनकी पहचान बन चुका है।

डॉ. अमित जैन की यह सादगी और सेवा भावना समाज के लिए एक नजीर बन गई है। लोग कह रहे हैं—"काश! हर शहर में एक डॉ. अमित जैन हों, तो देश से इलाज के अभाव में मरने वालों का नामोनिशान मिट जाए