निम्बाहेड़ा/राजकीय नर्सिंग कॉलेज, निम्बाहेड़ा द्वारा आमजन में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज एक विशाल अंगदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ चिकित्सालय परिसर से हुआ जिसमें प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राघव सिंह , डॉ. के आसिफ ,नर्सिंग अधीक्षक जितेंद्र सिंघवी ,प्राचार्य राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय निंबाहेडा चंद्र शेखर सोनी, मुकेश खंडेलवाल ,मनीष तोलंबिया ,ज्योति ,भरत मेनारिया,नदीम उपस्थित रहे, रैली परशुराम सर्किल एवं पंचोली चौराहे होते हुए राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय पहुंची रैली में नर्सिंग विद्यार्थियों संकाय सदस्यों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने "अंगदान – महादान", "मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार दें", "एक अंगदाता कई लोगों को नया जीवन दे सकता है" जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से आमजन को अंगदान के महत्व एवं उसके प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में अंगदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करना है।