नीमच के सभी ब्लॉकों में जिला कांग्रेस द्वारा अध्यक्षों की नियुक्तियां तो कर दी गई लेकिन अल्पसंख्यक मुस्लिमो को उपेक्षित रखना आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से कांग्रेस को जिले की तीनों सीटें गवा कर खामियाजा भुगतना पड़ सकता है!
09 May 2023
Local News
नीमच:- 8 मई शहर व ग्रामीणों मैं जिला कांग्रेस द्वारा अध्यक्षता पद की नियुक्तियां कर दी गई हैं। जरूरी था कि सिंगोली से गुड्डू मैंव को बड़ी जिम्मेदारी देनी चाहिए थी, वही नीमच मैंअल्पसंख्यक मुस्लिम मतदाताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए किसी अल्पसंख्यक ़ समाज के पार्टी समर्पित किसी मुस्लिम व्यक्ति को नियुक्त करना चाहिए था। लेकिन जिला कांग्रेस की शहरी व ग्रामीण सभी ब्लॉक सूचीयो मैं किसी भी मुस्लिम व्यक्ति का नाम नहीं होना आने वाले चुनावो में कांग्रेस को काफी खल सकता है! प्रदेश कांग्रेश विचार विभाग के प्रदेश सदस्य व पूर्व ब्लाक प्रवक्ता मजहर चौधरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि जब कार्यकर्ताओं का ही मान सम्मान नहीं तो संगठन केसे मजबूत होगा। जरूरी है कार्यकर्ताओं का मान सम्मान लौटाने पर ही संगठन मजबूत होता है। कांग्रेस जहां प्रजातंत्र पार्टी होने का राग लापती है वही अब हिंदुत्व के मुद्दे पर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार कर रही है! मुस्लिमों को किनारा करके आने वाले सभी चुनावों में नीमच, जावद, मनासा की तीनों विधानसभा गवाना पढ़सकती हैं! श्री चौधरी ने इस मामले में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी राजीव सिंह नीमच जिला कांग्रेश प्रभारी नूरी खान इत्यादि काग्रेस के जिम्मेदारों को इस मामले में पत्राचार कर अवगत कराया जाएगा की वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कहते हैं कि उनके पास पांच हजार छात्र व उतने ही अभिभावकों का उन्हें भरपूर सहयोग है फिर अब से 3 चुनाव पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उनकी पत्नी को नगर पालिका अध्यक्ष बनाने के लिए चुनाव मैदान में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर नाराज होकर बागी के रूप में उतारा था। फिर क्या कारण रहा कि जमानत बचाना तो बहुत दूर की बात सम्मानजनक वोट भी नहीं मिले थे।