कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल, दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, पढ़े खबर
10 Jul 2026
Local News
नीमच। नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शनिवार, 11 जुलाई को नीमच प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विजयवर्गीय सुबह 9 बजे इंदौर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे नीमच पहुंचेंगे, जहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के उपरांत वे दोपहर 2.30 बजे नीमच से इंदौर के लिए रवाना होंगे।