लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, दो उपयंत्रियों पर कार्रवाई के निर्देश
10 Jul 2026
Local News
लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, दो उपयंत्रियों पर कार्रवाई के निर्देश
नीमच, 9 जुलाई। जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्र ने विकास कार्यों में लापरवाही, निर्माण कार्यों की खराब गुणवत्ता और नियमों की अनदेखी पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने दो उपयंत्रियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में नगर परिषद जीरन में बिना सक्षम स्वीकृति के किए गए भुगतान के मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने और दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तथा अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित निगरानी के आदेश भी दिए।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अगले माह तक जिले के 1500 पात्र हितग्राहियों को स्वनिधि ऋण उपलब्ध कराया जाए। सीएम हेल्पलाइन के 50 दिन से अधिक लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं संतोषजनक निराकरण पर भी विशेष जोर दिया गया।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी स्वीकृत आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने, जर्जर भवनों का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए