मुरैना। एमपी के मुरैना जिले के लेपा गांव में पुरानी रंजिश के चलते 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मरने वालों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं. दो परिवारों के बीच कई सालों से पुरानी रंजिश चली आ रही थी. हत्याकांड का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है. दरअसल, सिहोनियां थाना क्षेत्र लेपा गांव में पुरानी रंजिश के चलते आज सुबह गोलीबारी की घटना हुई. दो परिवार के बीच विवाद हुआ था. इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर गोलियां बरसा दीं. 6 लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोग घायल हुए हैं. जानकारी के अनुसार लेपा गांव में धीर सिंह और गजेंद्र सिंह के परिवार के बीच विवाद चला रहा था. धीर सिंह के परिवार के 2 लोगों की साल 2013 में हत्या कर दी गई थी. हत्या का आरोप गजेंद्र सिंह के परिवार पर लगा था. मामला कोर्ट में चला, इसके बाद दोनों परिवारों में सामाजिक तौर पर समझौता हो गया था.  समझौता होने के बाद गजेंद्र सिंह पक्ष के लोग गांव में रहने के लिए पहुंचे थे. महिलाएं भी कर रही है हमला वायरल वीडियो में दिख रहा है कि गोली चलाने वाले युवक के साथ कुछ महिलाएं भी हैं। ये महिलाएं दूसरे पक्ष पर पत्थर से हमला कर रही हैं। हालांकि इस दौरान एक और युवक बंदूक लेकर आता है लेकिन वो फायरिंग नहीं करता है। थोड़ी देर बाद सड़क पर लाशें दिखाई देती हैं। कुछ महिलाओं के रोने की भी आवाज आती है। वहीं, फायरिंग करने वाला युवक मौके से फरार हो जाता है। लेपा गांव की घटना घटना मुरैना जिले के लेपा गांव की है। इस गांव में रहने वाले रंजीत तोमर व राधे तोमर के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। पहले भी इस परिवार के लोगों के बीच खूनी झड़प हो चुकी है। लेपा गांव के पास ही भिड़ोसा गांव है। भिड़ोसा गांव, कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर का गांव है। दोनों गांवों के बीच की दूरी ज्यादा नहीं है।

भारी पुलिस फोर्स तैनात

घटना की जानकारी होते ही इलाके में तनाव फैल गया। मामले की नाजुकता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। घटना से इलाके में दहशत है। हर तरफ इसी घटना की चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। दोनों पक्षों में काफी पुरानी दुश्मनी है। किसी बात को लेकर आज सुबह फिर बहस हो गई जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई।

निशाना साधकर मारी गोली

रिपोर्टस् के अनुसार, सिहोनिया थाना इलाके के लेपा भिडोसा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब ताबड़तोड़ फायरिंग की जाने लगी। वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के लोगों को लाठी-डंडे से पीट रहे हैं। इस झगड़े में घर की महिलाएं भी शामिल थीं। जब लाठियों से दोनों पक्ष आपस में लड़ रहे होते हैं तभी एक आरोपी बंदूक लेकर आता है औऱ निशाना साधकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगता है। वह निशाना साधने के बाद कई लोगों पर गोलियों से हमला करता है। जिसके बाद लगातार लोग गिरते जाते हैं।

चारों तरफ हो हल्ला

जिस वक्त दोनों पक्षों में लड़ाई हो रही है हर तरफ हो हल्ला मचा हुआ है। लोग चिल्ला रहे हैं, चीख रहे हैं। दो पक्षों की लड़ाई में महिलाएं भी शामिल हैं। महिलाएं भी हमला करते दिखाई दे रही हैं। वीडियो में एक महिला को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। वह महिला कह रही है बच्चे घर के भीतर चले जाएं। वहीं एक बच्चे को सुना जा सकता है जो पापा-पापा चिल्ला रहा है। मौत का यह तांडव काफी देर तक चलता रहा। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

एएसपी का क्या कहना है

इस मामले में मुरैना एसएसपी का कहना है कि धीर सिंह और गजेंद्र सिंह के परिवार के बीच विवाद था। धीर सिंह के परिवार के 2 लोगों की साल 2013 में हत्या कर दी गई थी। इन दोनों परिवारों के घर आमने सामने हैं। समझौता होने के बाद गजेंद्र सिंह पक्ष के लोग गांव में रहने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद धीर सिंह पक्ष ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग में गजेंद्र सिंह और उनके 2 बच्चों की मौत हो गई है। वहीं 4 लोग घायल हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।