नीमच। फूलमाली समाज सामूहिक विवाह समिति व चौखरा फूलमाली समाज का 15वां विवाह सम्मेलन बुधवार को संपन्न हुआ। धनेरिया रोड स्थित नाहरसिंह माता मंदिर प्रांगण में हुए कार्यक्रम में 19 जोड़े परिणय बंधन में बंधे। बैंडबाजों, ढोल ढमाकों की थाप के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से कलश यात्रा एवं भगवान की बिंदोली निकली। यह नाहरसिंह माता मंदिर पहुंची। सम्मेलन में योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी पहुंचे। वर-वधु को आशीर्वाद दिया। गायत्री परिवार के विधिविधान मंत्रोच्चार से भगवान सहित 19 जोडे़ परिणय सूत्र में बंधे। इस मौके पर सामुहिक विवाह समिति संरक्षक मांगीलाल कछावा, अध्यक्ष शंकरलाल गोला, चौखरा समिति अध्यक्ष मुकेश जाधव, सदस्य दिनेश माली, सत्यनारायण माली, रामलाल माली, ऋषी कुमार माली, प्रकाश माली, विजय माली, महेश माली एवं जावद, नीमच, मंदसौर, अठाना, तारापुर, बावल सहित विभिन्न क्षेत्रो के समाजजन मौजूद थे।