विधायक परिहार ने दिखाई मानवता, घायल बाइक सवार को साथियों की मदद से पहुँचाया हॉस्पिटल
03 May 2023
Local News
नीमच के क्षेत्रीय विधायक आज शाम 06:30 बजे के लगभग केनपुरिया से शादी समारोह में सम्मिलित हो सावन की ओर आ रहे थे तभी डासिया के पास रोड पर रास्ते में एक बाइक सवार जो संभतः स्वयं की बाइक गाड़ी नंबर mp 44, mm,1408 से फिसलकर गंभीर रूप से घायल पड़ा था, जो गूगल सर्च करने पर रातडिया के बाबूलाल नायक नाम से पाया गया। विधायक श्री परिहार द्वारा 108 पर कॉल कर एम्बुलेंस को सूचना दी, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि महेश नागदा एवं मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा द्वारा घायल व्यक्ति के सर पर रुमाल बांधा एवं प्राथमिक सहायता करने का प्रयास किया।