उज्जैन जोन के आईजी बनने के बाद पहली बार नीमच पहुंचे राकेश गुप्ता, कंट्रोल रूम में की कानून-व्यवस्था, अपराध...
04 Jun 2026
Local News
नीमच। उज्जैन जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बनने के बाद पूर्व एसपी एवं वर्तमान आईजी राकेश गुप्ता गुरुवार को पहली बार नीमच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली, जिसमें कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों तथा पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में रतलाम रेंज के डीआईजी निमेष अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास भी उपस्थित रहे। इसके अलावा जिले के सभी थाना प्रभारी, राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए और अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति से अवगत कराया।सूत्रों के अनुसार आईजी राकेश गुप्ता ने बैठक में अधिकारियों को अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने, नशे के विरुद्ध अभियान को तेज करने तथा जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आईजी के इस दौरे एवं समीक्षा बैठक को जिले की पुलिस व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत भी किया गया।