जवासा और झारड़ा रोड हादसा,हादसे में करीब 18 लोग घायल,घायलों को जिला अस्पताल किया रेफर
03 May 2023
Local News
नीमच। जवासा-झारड़ा मार्ग पर एक तूफान गाड़ी बाइक को बचाने में अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे में करीब 18 लोग घायल हो गए। घायलों को नीमच जिला चिकित्सालय लाये जहाँ उनका उपचार जारी हैं। घायलों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। जिला अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार जवासा व झारड़ा के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तूफान गाड़ी खाई में जाकर पलट गई। गाड़ी में सवार नीमच-मंदसौर जिले के 18 लोग घायल हो गए। घायलों में 6 बच्चे शामिल हैं। बता रहे कि जवासा से तूफान गाड़ी मंदसौर की शामगढ़ तहसील के गाँव बबुनिया जा रही थी। बबुनिया से ब्याह के बाद पीहर से दुल्हन को वापस लाने गए थे। गाड़ी में कई रिश्तेदार थे। जाते समय सड़क हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। 108 की सहायता से घायलों को जिला चिकित्सालय लाए। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।