पूर्व सीएम दिग्गी राजा का दौरा,और किसका शक्ति प्रर्दशन रहा खास, क्या नीमच में ज़िला प्रभारी के बाद क्या इस महिला को अब मिल सकती हैं जिलाध्यक्ष की कमान
02 May 2023
Local News
नीमच। पूर्व सीएम दिग्गी राजा यानेकी दिग्विजय सिंह बीते दिनों अपने नीमच ज़िले के दौरे पर थे, दिग्गी का यह दौरा विधानसभा चुनाव को लेकर था। उन्होंने जावद में दो नेताओं को निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ने की कसमें दिलवा दी, तो नीमच में राजा साहब ने अपने अलग रंग बिखेरे। वे यहां बैठक के बाद अपनी ही पार्टी के एक नेता जी के घर भी गए, यह वही नेता जी थे जिन्हें पहले दिग्गी से फटकार मिली थी। पूर्व सीएम राजा साहब के दौरे में और भी किस्से शामिल थे, जिसमें एक किस्सा मनासा के मंगेश संघई और पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा का था। नाहटा दिग्गी के साथ रह कर सादगी से मनासा के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहें थे, वहीं टाउन हॉल के बाहर मंगेश भी अपने समर्थकों के साथ दिग्गी को अपनी ताकत का एहसास कराते हुए जीत का विश्वास दिला रहें थे। इन सभी किस्से में सबसे महत्वपूर्ण था, महिलाओं का किस्सा। क्योंकि हमारे जिले में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बने अभी ज्यादा समय नहीं हुआ,वर्तमान में स्नेहलता शर्मा इस पद को संभाल रहीं हैं। इससे पहले यह जिम्मेदारी आशा सांभर के पास थी। सूत्र बताते हैं की दिग्गी जब टाउन हॉल के बंद कमरे में बैठक लें रहें थे, तो बार उन्होंने महिला कांग्रेस की उपस्तिथि पर पूछ लिया। ऐसे में कई तो बगले झांकने लगे, तो कुछ एक ने तो यह तक कह दिया की वह तो आती ही नहीं हैं। लेकिन आज एक दर्जन से अधिक महिलाएं जो मंच को सुशोभित कर रहीं हैं, वो आशा मैडम की मेहरबानी हैं। तो दिग्गी को यह सादगी भरा शक्ति प्रर्दशन ठीक लगा, और अंदर ही अंदर कांग्रेस को फिर से आशा की उम्मीद जाग गई। क्योंकि आशा सांभर एक सुलझी हुई नेता के साथ–साथ सभी के साथ समन्वय स्थापित करके चलने वाली नेत्री हैं। और स्नेहलता शर्मा को राजकुमार अहीर गुट का माना जाता रहा हैं, और जानकार तो यह भी बता ते हैं की स्नेहलता को जिलाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी राजकुमार की मेहरबानी ही मिली हैं। लेकीन यह राजनीति हैं, और यह कुछ भी होना मुमकिन हैं। क्योंकि कांग्रेस की राजनीति में संख्या को ज्यादा महत्व दिया गया हैं, और वो दिग्गी के दौरे में आशा मैडम ने करके दिखा दिया। हालांकि आशा मेडम वाकई में सक्रिय नेत्री तो हैं ही, वहीं उनका स्वभाव भी ठीक ही हैं। । विश्वसनीय सूत्र यह बात बता रहें हैं, की नीमच महिला जिला कांग्रेस के पद से स्नेहलता शर्मा को हटाया जा सकता हैं। और एक बार फिर आशा सांभर को इस पद की जिम्मेवारी दी जा सकती हैं,सूत्र तो यह तक बताते हैं की आशा मेडम के नाम पर भोपाल में मंथन शूरू हों चुका हैं। और आगामी चुनाव को देखते हुए मेडम को नई ज़िम्मेदारी मिलने की पूरी उम्मीद बनती हैं,क्योंकि महिलाओं का एक बड़ा समूह इन्हीं के साथ जुड़ा हैं। जो कांग्रेस के लिए काम करता हैं।