शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण नयागांव। शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में 28  अप्रैल को शासन योजनानुसार नौ वीं में पढ़ने बालिकाओं को समय पर शाला आने में सुगमता हेतु साइकिल वितरण प्राचार्य श्री अब्बास अली बोहरा नगर परिषद अध्यक्ष महोदय श्री मुकेश जाट के हाथों संपन्न किया गया   । इस अवसर पर  श्री दशरथ बाडिका,श्रीमती ज्योति कामदार और नगर परिषद के अध्यक्ष मुकेश जाट,एवम नगर पार्षदों गण मौजूद रहे और छात्रा  को साइकिल वितरण की गई और बालिकाओं ने नियमित शाला आने का संकल्प लिया ।